किसानों को मिले फसल क्षति का मुआवजा : अमरेंद्र

किसानों को मिले फसल क्षति का मुआवजा : अमरेंद्र

सहरसा . बिहार प्रदेश युवा लोजपा रामविलास प्रदेश उपाध्यक्ष सह युवा नेता अमरेन्द्र कुमार यादव ने बिहार सरकार के कृषि मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि जिलों में आयी तेज हवा के साथ बारिश व आंधी-तूफान से किसानों की गेहूं एवं मक्का की फसल बुरी तरह से क्षति हुई है. जिले के बनमा ईटहरी, सिमरी बख्तियारपुर, सोनवर्षाराज, सलखुआ, पतरघट सहित अन्य कई प्रखंडों में तेज हवा के साथ बारिश व आंधी-तूफान से किसानों का गेहूं एवं मक्का की फसल को भारी क्षति हुई है. शनिवार को आयी आंधी-तूफान ने किसानों का सारी उम्मीदें तोड़ दी. उन्होंने कृषि मंत्री से किसानों का गेहूं, मक्का की फसलें की क्षति का आकलन कराकर कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत मिलने वाली लाभ मुहैया कराने की मांग की. जिससे किसानों के गेहूं एवं मक्का की फसलें क्षति की भरपाई हो सके. उन्होंने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी एवं उनके अधीनस्थ पदाधिकारी फसलों की क्षति की आकलन करने अभी तक नही आये हैं. जिससे किसानों में मायूसी छाई हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >