आंधी-तूफान से हुई क्षति पर किसानों व मजदूरों का प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

प्रखंड क्षेत्र में हाल के दिनों में आये आंधी-तूफान से हुई व्यापक क्षति को लेकर बुधवार को प्रभावित किसानों एवं मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया.

सलखुआ. प्रखंड क्षेत्र में हाल के दिनों में आये आंधी-तूफान से हुई व्यापक क्षति को लेकर बुधवार को प्रभावित किसानों एवं मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तत्काल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया कि तेज आंधी और तूफान के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है. मजदूर वर्ग ने भी कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण कामकाज प्रभावित हुआ है, जिससे उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गयी है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इस प्रदर्शन का नेतृत्व वीआईपी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मुखिया मिथिलेश विजय ने किया. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर पीड़ितों को राहत पहुंचाई जाए. प्रदर्शन में राजद नेता तारकेश्वर यादव उर्फ तारनी यादव, पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, अशोक यादव, अरुण यादव सहित दर्जनों किसान एवं मजदूर शामिल रहे. प्रदर्शन के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए गहमागहमी का माहौल बना रहा, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >