वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत कार्यालय की कार्यशैली पर जताया आक्रोश, किया विरोध-प्रदर्शन

कार्यशैली पर जताया आक्रोश, किया विरोध-प्रदर्शन

अधिकारी और कर्मियों पर मनमाने तरीके से लाभ देने का लगाया आरोप कहरा. नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों ने शनिवार को आवास योजना में नगर पंचायत बनगांव के अधिकारी और कर्मियों द्वारा मनमानी तरीके से सिर्फ अपने चहेतों के ही आवास योजना का आवेदन को एप्रूव्ड कर विभाग को भेजें जाने की जानकारी मिलने पर सभी वार्ड पार्षद बनगांव नगर पंचायत कार्यालय पहुंच आक्रोश जताया. वार्ड पार्षद राजेश कुमार, विनय बिहारी, दीपू कुमार, रवि शंकर झा, प्रमोद कुमार, लक्ष्मी देवी, दुर्गा देवी आदि वार्ड पार्षदों ने बताया कि आवास योजना के तहत प्रोजेक्ट फेज 2 के तहत कई दिन पूर्व ही सभी आवेदकों का जियो टैग फोटो हो चुका है. फिर भी आवेदन पेंडिंग दिखा रहा है. जबकि अपने चहेते लाभुकों के आवेदन को बिना वेरिफाई किए ही आनन-फानन में नगर पंचायत बनगांव कार्यालय द्वारा एप्रूव्ड कर भेजा जा रहा है. जबकि प्रथम फेज में नगर पंचायत के किसी वार्ड में शून्य तो किसी किसी वार्ड में मात्र 20 से 30 और किसी वार्ड में 140 तक असामान्य तरीके से आवास योजना के तहत आवेदन को एप्रूव्ड कर भेजा गया था. जिसकी अनियमितता को संज्ञान में लेते आवास योजना के दूसरे फेज में आवास योजना में वास्तविक छूटे लाभुकों के आवेदनों को बनगांव नगर पंचायत द्वारा एप्रूव्ड कर भेजने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन बनगांव नगर पंचायत कार्यालय द्वारा दोबारा प्रथम फेज की ही तरह मनमर्जी से अपने चहेतों के ही आवेदन को एप्रूव्ड कर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. इस तरह की जानकारी मिलने पर अधिकांश वार्ड पार्षद बनगांव नगर पंचायत कार्यालय पहुंच मामले की जानकारी लेने बनगांव नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे तो आवास योजना से जुड़े आवास सहायक सहित अन्य कर्मी कार्यालय से गायब पाये गये. इससे आक्रोशित वार्ड पार्षदों ने बनगांव नगर पंचायत कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया. आक्रोशित सभी वार्ड पार्षदों ने कहा कि बनगांव नगर पंचायत कार्यालय द्वारा आवास योजना में बनगांव नगर पंचायत के किसी वास्तविक जरूरतमंद लाभुकों के आवेदनों को एप्रुव्ड कर नहीं भेजे जाने पर सभी वार्ड पार्षद बनगांव नगर पंचायत कार्यालय में ताला बंदी कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इस संबंध में अवकाश में गये बनगांव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कपिल देव के सरकारी मोबाइल नंबर 8809491360 पर संपर्क किया तो मोबाइल रिसीव नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >