विशेष लोक अभियोजक से मांगा गया स्पष्टीकरण

विशेष लोक अभियोजक से मांगा गया स्पष्टीकरण

एससी एसटी की जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक सहरसा . अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सोमवार को जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायक, सदस्य, पुलिस अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में न्यायालय के समक्��� हत्या, बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में पीड़ितों का पक्ष सही ढंग से उपस्थापित कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए विशेष लोक अभियोजक को निर्देश दिया गया. माह मार्च व मई में आरोप गठन, सजा की संख्या शून्य पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की एवं विशेष लोक अभियोजक को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया. साथ ही निर्देश दिया कि न्यायालय के समक्ष पूर्ण तैयारी कर पक्ष रखना सुनिश्चित करें. जिला कल्याण पदाधिकारी ने सूचित किया कि हत्याकांड के मामलों में 24 मृतक के आश्रितों को मई तक पेंशनादि का भुगतान किया गया है. इसी प्रकार गत बैठक के बाद आलोच्य अवधि नौ मार्च से 10 जून तक कुल 90 पीड़ितों को मुआवजा राशि कुल 6118330 का भुगतान किया गया है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दर्ज मामलों में त्वरित कार्रवाई कर मुआवजा भुगतान एवं अन्य लाभ देने की कार्रवाई करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >