अनुमंडल कार्यालय में सतत क्रियाशील है ईवीएम, वीवीपैट प्रदर्शनी केंद्र

अनुमंडल कार्यालय में सतत क्रियाशील है ईवीएम

मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में किया जा रहा जागरूक दोनों अनुमंडलों में क्रियाशील केंद्र से 382 मतदाता हुए हैं लाभान्वित सहरसा . आगामी बिहार में विधानसभा आम निर्वाचन के क्रम में मतदाताओं के बीच ईवीएम व वीवीपैट के संबंध में जागरूकता का प्रसार करने के लिए जिले के सहरसा व सिमरी बख्तियारपुर में समेकित रूप से दो प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना की गयी है. प्रदर्शनी केंद्र में बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट उपलब्ध कराये गये हैं साथ ही ईवीएम के जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में स्थापित इन ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की प्रक्रियागत जानकारी दी जाती है व मॉक वोट डालकर उन्हें ईवीएम व वीवीपैट की सहायता से मतदान का हैंड्स ऑन कराया जाता है. इससे उनमें मतदान के दौरान आत्मविश्वास पैदा होगा. ईवीएम संबंधी भ्रांतियों, शंकाओं का समाधान किया जाता है. मतदान के ट्रायल से उनका चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विश्वास बढ़ता है. ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में स्थानीय भाषा में सरल तरीके से जानकारी दी जाती है. जिससे समाज का हर वर्ग ईवीएम एवं वीवीपैट को समझ सके. राज्य में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र चुनाव की घोषणा, प्रेस नोट की तिथि तक कार्यरत रहेगा. इसके बाद यह बंद हो जायेगा. जिले में स्थापित ईडीसी के माध्यम से अभी तक 382 आम मतदाता लाभान्वित हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >