कर्मचारी की बाइक चोरी

कर्मचारी की बाइक चोरी

सहरसा. समाहरणालय स्थित जिला पंचायत कार्यालय परिसर से अज्ञात चोरों द्वारा कर्मचारी की बाइक चोरी का मामला सामने आया है. अरुण कुमार पंडित, पिता स्वर्गीय रामजी पंडित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित जिला पंचायत कार्यालय में कार्यालय परिचारी के पद पर कार्यरत हैं. पीड़ित ने बताया कि 16 फरवरी को वह अपनी हीरो स्प्लेंडर बीआर 19 जे 5255 बाइक कार्यालय के सामने लगा कर दोपहर करीब 2:15 बजे वे विकास भवन गया और लगभग 3 बजे लौटने पर देखा कि बाइक स्थान से गायब है. काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चला. कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर करीब 2:28 बजे बाइक चोरी की घटना और चोर की तस्वीर पाया. पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन से संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंपते हुए शीघ्र बरामदगी और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सदर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. ई रिक्शा की चोरी सहरसा. सदर थाना के नया बाजार से ई रिक्शा चोरी का मामला सामने आया है. पीड़ित पटौरी वार्ड नंबर 6 निवासी राजेश चौधरी पिता महेन्द्र चौधरी ने सदर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित ने बताया कि 16 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच वह अपने ई रिक्शा से अपनी पत्नी को दिखाने नया बाजार स्थित डॉक्टर अजय सिंह के यहां गया था. पत्नी को अंदर छोड़कर करीब 15-20 मिनट बाद जब बाहर निकला तो उसका ई रिक्शा गायब था. सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है. 20 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद महिषी.गुप्त सूचना के आलोक में क्षेत्र के राजनपुर बाजार में की गयी छापेमारी में दो बोरियों में बंद 256 बोतल कफ सीरप बरामद हुआ. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान की अगुवाई व एसआई ऋषिकेश उपाध्याय की घेराबंदी में बाजार की एक गली में कबाड़ के नीचे बोरियों में कफ सीरप बरामद किया गया. कारोबारी का पता नहीं चल पाया है. युवक के अपहरण का प्रयास, मामला दर्ज सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी वार्ड नंबर 26 में 12 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे हथियार के बल पर युवक के अपहरण का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता नीतू सिंह ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित आवास में रहते हैं. शाम में मोहन पासवान, दीपक और अभिनंदन पासवान समेत अज्ञात आरोपित बाइक से पहुंचा और जबरन घर में घुस गया. आरोपी पिस्टल दिखाकर उनके बेटे अभिनव कुमार को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगा. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये. जिसके बाद आरोपी युवक को छोड़कर फरार हो गया. इस दौरान घर से 20 हजार रुपया व चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >