तेज आंधी में टूटा इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग गेट

बिना चालू हुए ही सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के रानीबाग रेलवे फाटक संख्या 31 का इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग गेट टूट गया.

बिना चालू हुए ही 17 नंबर का फाटक टूटा, अप्रैल महीने में होना था चालू

सहरसा. बिना चालू हुए ही सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के रानीबाग रेलवे फाटक संख्या 31 का इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग गेट टूट गया. मंगलवार की देर रात तेज आंधी की वजह से रानीबाग रेलवे फाटक का दोनों साइड से इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग गेट कई हिस्सों से टूट गया. दरअसल रानीबाग रेलवे फाटक संख्या 17 अति व्यस्त फाटक है. जो नेशनल हाईवे से जुड़ा है. वर्तमान में यहां पुराना फाटक काम कर रहा है. रेल विभाग ने यहां इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग गेट लगाया था, ताकि ट्रेन गुजरने ही एक बटन से गेट खुल जाता, लेकिन संबंधित विभाग से अथॉरिटी नहीं मिलने से यह चालू नहीं हो रहा था. मंगलवार देर रात तेज आंधी के कारण इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग गेट कई हिस्सों से टूट कर बर्बाद हो गया.

क्या है सिस्टम

वर्तमान में सहरसा-मानसी रेलखंड के सभी व्यस्त फाटक पर पुराना सिस्टम मैकेनिकल गेट काम कर रहा है. नये सिस्टम के तहत सभी व्यस्त फाटक पर इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग गेट लगाया गया है, ताकि एक बटन से गेट बंद हो और दूसरे बटन से तुरंत गेट खुलेगा. यह सिस्टम तीव्र गति से काम करता है, लेकिन उद्घाटन से पहले ही गेट टूट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >