विशिष्ट दत्तक गृह का डीएम ने किया निरीक्षण

विशिष्ट दत्तक गृह का डीएम ने किया निरीक्षण

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शनिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक गृह का निरीक्षण किया. इस दौरान आवासित शिशुओं की देखरेख के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने स्थल की सुरक्षा के लिए की गयी व्यवस्थाओं सीसीटीवी कार्यशीलता की जांच की एवं पंजी संधारण का अवलोकन किया. सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को सेवाभाव से निर्धारित कार्यों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रीयांश तिवारी, सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ आलोक कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >