डीएम ने सभी प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

डीएम ने सभी प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

प्रशासन को सहयोग का किया आग्रह

सहरसा . जिले के सभी चार विधानसभाओं के लिए शुक्रवार को मतगणना होना सुनिश्चित है. जिसको लेकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विभिन्न राजनीति दलों व सभी विधानसभा प्रत्याशी की संयुक्त बैठक की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता निशांत, सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. जिलाधिकारी ने कहा कि सभी दलों के प्रत्याशियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों से आग्रह किया कि पूरी तरह अनुशासन व संयमित रहेंगे. आपसी द्वेष एवं भेदभाव किए बिना प्रशासन को पूरी तरह सहयोग करेंगे. जिससे मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हो सके.

फोटो – सहरसा 19- बैठक करते डीएम व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak kumar

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >