व्यवहार न्यायालय के 58वें स्थापना दिवस पर डीजे को किया सम्मानित

व्यवहार न्यायालय के 58वें स्थापना दिवस पर डीजे को किया सम्मानित

सहरसा . व्यवहार न्यायालय सहरसा के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को कोसी लॉ हाउस के संस्थापक अधिवक्ता आदित्य ठाकुर के नेतृत्व में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा को बुके देकर बार व बैंच के उज्जवल भविष्य की कामना की. श्री ठाकुर ने बताया कि भागलपुर न्यायमंडल से आज ही के दिन 18 नवंबर 1968 को सहरसा न्यायमंडल की स्थापना हुई. जिसके प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गा प्रसाद सिंह हुए. स्थापना के समय में मधेपुरा व सुपौल सहरसा न्यायमंडल के अंग थे. कालांतर में मधेपुरा न्यायमंडल की स्थापना छह दिसंबर 1986 में हुईं एवं सुपौल न्यायमंडल की स्थापना 22 नवंबर 2014 को हुई. मौके पर अधिवक्ता चंदन कुमार एवं अधिवक्ता रंजन कुमार ने भी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा को बुके देकर बार एवं बैंच के उज्जवल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >