जयपुर में आचार संहिता उल्लंघन करने पर डीजे बॉक्स जब्त

जयपुर में आचार संहिता उल्लंघन करने पर डीजे बॉक्स जब्त

जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र के पतलिखा गांव में सोमवार की रात्रि करीब डेढ बजे खलिफ यादव के दामाद महादेव यादव पिता बामदेव यादव द्वारा अपने घर के दरवाजे पर रात्रि को तेज आवाज में डीजे बॉक्स को बजाया जा रहा था. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची जयपुर थाना की पुलिस टीम ने समझा बुझाकर डीजे बंद करवा दिया, लेकिन शराब के नशे में धुत लोगों ने पुलिस को वापस आने के बाद फिर डीजे बजाना शुरू कर दिया. फिर पुलिस ने डीजे मालिक रामपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया. साउंड सिस्टम को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. इस मामले में जयपुर थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >