भागवत कथा के श्रवण से मानव को जीवन में मिलती है मुक्ति: मारुति किंकर

भागवत कथा के श्रवण से मानव को जीवन में मिलती है मुक्ति: मारुति किंकर

नौ दिवसीय देवी भागवत सह राम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ सत्तरकटैया . प्रखंड के पुरीख स्थित भगवती स्थान में आयोजित नौ दिवसीय देवी भागवत सह राम कथा के अवसर पर बनारस से आये पंडित मारुति किंकर महाराज के प्रवचन सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मंगलवार को प्रवचन देते उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को जीवन में मुक्ति प्राप्त होती है. भागवत कथा सुनने से मनुष्य मोह-माया से ऊपर उठकर अध्यात्म की ओर अग्रसर होता है. उन्होंने कहा कि भागवत कथा का अत्यंत महत्त्व है. मनुष्य श्रद्धा भाव से सात दिनों तक कथा का श्रवण करता है तो उसके जीवन में सुख, शांति एवं संतोष की प्राप्ति होती है. सभी लोगों को समय निकालकर भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए. इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक जदयू के जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह बबलू ने बताया कि कथा के शेष चार दिनों में स्वास्थ्य शिविर एवं वस्त्र वितरण का भव्य आयोजन किया जायेगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >