योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने दिया निर्देश

जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी.

जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण, पशुपालन कार्यालय, मत्स्य कार्यालय, स्वास्थ्य कार्यालय, जिला पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति, न्यायिक मामलों के वर्तमान निष्पादन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. योजना क्रियान्वयन में तेजी लाने एवं लंबित न्यायिक मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. समीक्षा के क्रम में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत सभी प्रखंड में एलपीजी गैस वितरण के सुचारु संचालन सुनिश्चित करने निमित उक्त कार्य के सतत पर्यवेक्षण से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन, संवेदनशील स्थलों पर निरंतर चौकसी के लिए निर्देशित किया. बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता विभागीय जांच गणेश कुमार, सिविल सर्जन सहित संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >