लोगों के बीच किया गया प्रसाद का वितरण

लोगों के बीच किया गया प्रसाद का वितरण

दस्तावेज नवीस जिला शाखा संघ द्वारा आयोजित रामधुनी धूमधाम से संपन्न सहरसा . बिहार दस्तावेज नवीस शाखा संघ जिला इकाई संघ के स्थापना दिवस पर निबंधन कार्यालय परिसर में 48 घंटे का अखंड रामधुनी गुरुवार को धूमधाम से संपन्न हो गया. रामधुनी के लिए बाहर से आये कलाकारों ने इस दौरान काफी मनमोहक प्रस्तुति दी. जानकारी देते संघ मीडिया प्रभारी चिरंजीव झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय अखंड रामधुनी का आयोजन निबंधन कार्यालय परिसर में किया गया. जिसमें बाहर के कलाकारों को बुलाकर अखंड रामधुनी कार्यक्रम किया गया. जिसमें संघ के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागेदारी दी. साथ ही स्थानीय लोग भी दिन रात रामधुनी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया. उन्होंने कहा कि रामधुनी संपन्न होने के बाद मौजूद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम काफी सफल रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी, सचिव रंजित कुमार झा, कोषाध्यक्ष सुशील सुमन, मिडिया प्रभारी चिरंजीव झा, शंभू कांत झा, महिनारायण पोद्दार, अवधेश लाभ, राजकिशोर ठाकुर, मनोज यादव, प्रमोद झा, महेश्वर साह, अजय कुमार साह, बैजु कुमार, प्रभात सिंह, रमेश यादव, बबलु कुमार, रवि कुमार, सुशील यादव, मंजय यादव, श्याम यादव, राजु वर्मा, ओम प्रकाश साह, दीपक कुमार सहित अन्य सभी सदस्यों ने अहम योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >