श्री नारायण मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न सहरसा . श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल में 2025-2026 प्रथम पीजी बैच के साथ प्रिंसिपल, फेकल्टी प्रोफेसर, प्रोफेसर एवं डॉक्टर के बीच शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्री नारायण फाउंडेशन की मैंनेर्जिंग ट्रस्टी कामेश्वरी कुमारी, प्रिंसिपल डॉ केके लाल, डीन डॉ मनोज यादव, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट लेफ्टीनेंट कर्नल डॉ ब्रजेश कुमार, एग्जामकंट्रोलर डॉ रमेश सिंह, ऑप्शगायनी एचओडी डॉ हाफिजूर रहमान ने संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. उसके बाद मंचासीन सभी सम्मानित सदस्यों के साथ पीजी के नये बैच के स्टूडेंट से संस्थान के डॉ अवनीश कर्ण, डॉ विजेंद्र देव, डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ गिरजाशंकर झा, डॉ संजय गुप्ता, डॉ संजय सिंह, डॉ केके झा, डॉ विजेंद्र कुमार, डॉ इज्जत खालदा, डॉ रविंद्र कुमार सिंह एवं डॉ राजीव जायसवाल ने अपने अनुभव के साथ एक अच्छे डॉक्टर बनने के लिए सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. सभी पीजी के स्टूडेंट को इंस्टिट्यूट के संस्थापक व मैंनेर्जिंग ट्रस्टी कामेश्वरी कुमारी ने यूनिफार्म देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस कार्यक्रम के होस्ट के रूप में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र आयुष एवं नंदनी ने सराहनीय प्रस्तुति दी. इस मौके पर सभी फेकल्टी डॉक्टर, प्रोफेसर व सभी मेडिकल कर्मी मौजूद थे.
अच्छे डॉक्टर बनने के सभी पहलुओं पर की विस्तार से चर्चा
अच्छे डॉक्टर बनने के सभी पहलुओं पर की विस्तार से चर्चा
