मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ जिला इकाई ने दिया धरना सहरसा. बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघर्ष समिति के तहत स्टेडियम प्रांगण में मंगलवार को जिला संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. सरकार के एफआरएस नीति के खिलाफ व मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ धरना आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य सेविका सहायिका संघ राज्य सचिव विभा कुमारी में की. बिहार राज्य सेविका, सहायिका संघ उपाध्यक्ष पार्वती कुमारी ने धरना को संबोधित किया. वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने धरना को संबोधित करते कहा कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाये. जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा सरकार नहीं देती है तबतक15 हजार रुपए मानदेय दिया जाये. इसको लेकर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका संघ अनवरत संघर्ष जारी रखेगा. धरना को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव परमानंद ठाकुर, भावेश यादव, विपिन कुमार, मनोज दत्त, सेविका मीना कुमारी, पूनम कुमारी, वीणा रानी, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रतिमा कुमारी, उषा देवी, रंजू देवी ने भी संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
