डिग्री कॉलेज आंदोलन की सफलता पर संघर्ष समिति अध्यक्ष ने जताया आभार

डिग्री कॉलेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने आंदोलन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

नवहट्टा. प्रखंड मुख्यालय में डिग्री महाविद्यालय के संचालन की मांग को लेकर चलाए गये जन आंदोलन एवं आमरण अनशन की सफलता के बाद डिग्री कॉलेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने आंदोलन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि डीएम दीपेश कुमार के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र द्वारा नवहट्टा में अस्थायी एवं स्थायी डिग्री महाविद्यालय के संचालन का आश्वासन दिये जाने एवं विभाग को प्रस्ताव भेजने की घोषणा के बाद आमरण अनशन समाप्त किया गया. यह सफलता नवहट्टा प्रखंडवासियों की एकजुटता, संघर्ष एवं जनसमर्थन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया गया. इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, कोचिंग संस्थानों के संचालकों, छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने विशेष रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया भारती, थानाध्यक्ष राहुल कुमार, राजस्व अधिकारी रंजन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि कन्हैया राय, प्रणव प्रताप राघव, मंजूर आलम, आभा सिंह, उप मुख्य पार्षद कविता कुमारी, विनोद साह, इंद्रदेव राय, मुर्तुजा खान, मुखिया शमशेर आलम, राहुल झा, राजेश रंजन, विभूति ठाकुर तथा पूर्व मुखिया हिरेंद्र गुप्ता समेत अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इसके अलावा आमरण अनशन पर बैठे विष्णुदेव महतो, देवेंद्र मेहता, अमरेंद्र कुमार रवि, योगदान की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं आम जनता के सहयोग एवं समर्थन के बल पर ही यह आंदोलन सफल हो सका. साथ ही उन सभी लोगों को भी साधुवाद दिया जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आंदोलन को समर्थन प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >