सहरसा में अपराधियों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गला रेत कर दी हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बिहार के सहरसा में अपराधियों ने एक 30 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी है. यह घटना रविवार की देर रात की बतायी जा रही है. हत्या क्यों और कैसे हुई, इसका पता अभी तक नहीं चल सका, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है.

बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है. सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल बाजार में अपराधियों ने एक 30 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. यह घटना रविवार की देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतक बथनाहा गांव निवासी दिनेश सादा का पुत्र संतोष सादा बताया जा रहा है. हत्या क्यों और कैसे हुई, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है.

मिली जानकारी अनुसार सहसौल पंचायत के बथनाहा गांव निवासी संतोष सादा का सहसौल बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है. दुकान से परिवार का भरण पोषण करता था. परिजनों का कहना था कि संतोष हर रोज समय से अपनी दुकान बंद कर घर लौट जाता था, लेकिन रविवार को संतोष घर नहीं पहुंचा. गांव में ही मेला का आयोजन होने के कारण मेला घूमने जाने की खोजबीन नहीं की. सुबह ग्रामीणों के माध्यम से जब संतोष की हत्या की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीणो की भीड़ मौके पर जुटने लगी. इधर, घटना की सूचना पर बसनही थानाध्यक्ष रहमान अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन समेत ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया. आक्रोशित लोगों ने घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा. फिरहाल ग्रामीण वरीय पुलिस पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >