बिहार में पेट्रोल पंप से लूट का वीडियो देखिए, पहले तेल भरवाया फिर कर्मचारियों पर तान दी पिस्टल

Crime News: बिहार के सहरसा में बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी स्थित पूजा पेट्रोल पंप पर बुधवार की शाम चार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

Crime News: बिहार के सहरसा में बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी स्थित पूजा पेट्रोल पंप पर बुधवार की शाम चार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को हथियार दिखाकर डराया और करीब 21 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना की पूरी जानकारी सीसीटीवी में कैद हो गई है.

लूट की यह घटना शाम के समय हुई जब पेट्रोल पंप पर ग्राहक मौजूद थे. दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर चार अपराधी पहुंचे. इनमें से एक अपराधी ने पहले बाइक में पेट्रोल भरवाया और फिर बाइक मोड़ते ही हथियार निकालकर पेट्रोल पंप कर्मी को धमकाने लगा. उसने कर्मी से कहा कि अगर उसने शोर मचाया तो उसे गोली मार दी जाएगी. इसके बाद अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेज गति से फरार हो गए.

Also Read: बिहार में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि वारदात के समय पेट्रोल पंप के आसपास कोई पुलिस पेट्रोलिंग नहीं थी, न ही 112 की टीम मौजूद थी. इससे अपराधियों के हौसले बुलंद दिखे. इस वारदात के बाद इलाके में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में चेकिंग शुरू कर दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >