चार पहिया वाहन के साथ प्रतिबंधित कोडिंग युक्त कफ सीरप बरामद

चार पहिया वाहन के साथ प्रतिबंधित कोडिंग युक्त कफ सीरप बरामद

सौरबाजार . नशीली पदार्थों की तस्करी करने वाले पर कार्रवाई करने में पुलिस लगातार सक्रिय दिख रही है. सोमवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते सौरबाजार सोनवर्षाराज थाना के सीमावर्ती क्षेत्र भवटिया दुर्गा मंदिर के पास एक टाटा टेगोर कार में लदी आठ सौ बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया. तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. लेकिन पुलिस उनकी पहचान कर ली है. उनपर नशीली पदार्थों की तस्करी का मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. सौरबाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि एक चारपहिया वाहन में लदी प्रतिबंधित कोडिंग युक्त कफ सीरप बरामद किया गया है. तस्कर भागने में सफल हो गया. लेकिन उनकी पहचान कर ली गयी है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >