बच्चों के बीच चलाया स्वच्छ्ता जागरूकता अभियान

बच्चों के बीच चलाया स्वच्छ्ता जागरूकता अभियान

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत स्थित सर हरिवल्लभ इंस्टिट्यूशन उच्च विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच स्वच्छ्ता जागरूकता अभियान चलाया गया. सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी नेहा कुमारी ने उपस्थित छात्र- छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए वर्षाकाल के दौरान फैलने वाली स��क्रामक बीमारियों की रोकथाम व अपने आसपास स्वच्छता बनाये रखने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी. वहीं मुख्य पार्षद मनीष कुमार ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक करते हुए नगर पंचायत को स्वच्छ बनाये रखने में योगदान देने की अपील की. मौके पर वार्ड पार्षद हरिमोहन कुमार उर्फ गुड्डू, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो इब्राहिम, सुभाष कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय कर्मी लाल ठाकुर, मनोरंजन कुमार, प्रभात, कुंदन, काजल सहित शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >