घटिया भोजन के विरोध में बच्चों ने किया हंगामा

घटिया भोजन के विरोध में बच्चों ने किया हंगामा

महिषी. क्षेत्र के महिसरहो पंचायत के मध्य विद्यालय बलुआहा के छात्र-छात्राओं ने सोमवार काे घटिया मध्यान्ह भोजन को लेकर जमकर हंगामा मचाया. बच्चे खाना खाने से इंकार करते एनजीओ द्वारा एमडीएम संचालन में धांधली बंद करने व विद्यालय में पूर्व की भांति भोजन निर्माण की मांग पर डटे थे. बच्चों ने जानकारी देते बताया कि सोमवार के मीनू में हरी सब्जी युक्त दाल परोसा जाना था. इसमें हरी सब्जी तो नाम मात्र दी गयी एवं दाल से खटास की बदबू निकल रही थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि एनजीओ द्वारा रात में भोजन तैयार कर भंडारण कर लिया जाता है एवं विद्यालय को दिन में आपूर्ति की जाती है. गर्मी के कारण भोजन में बदबू आना स्वाभाविक है. विद्यालय में निर्मित भोजन इससे कई गुना बेहतर होता था. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से घटिया भोजन आपूर्ति पर रोक लगाने की मांग की. फोटो – सहरसा 10 – हंगामा करते बच्चे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >