मुखिया ने सीओ से की मुआवजे की मांग

मुखिया ने सीओ से की मुआवजे की मांग

आंधी-तूफान से सरबेला पंचायत में हुआ है भारी नुकसान बनमा ईटहरी. आंधी तूफान और ओलावृष्टि ने हर तरफ तबाही मचाई है. बीते मंगलवार को आयी प्राकृतिक आपदा से कइयों के घर उजड़ गये, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों को छोड़ कोई भी विभागीय अधिकारी पीडितों से मिलने तक नहीं गये और ना ही किसी प्रकार का अब तक मदद मिली है. यह आरोप मुखिया प्रतिनिधि अहमद फरीदी ने लगाया है. बताते चले कि प्रखंड क्षेत्र में आयी तेज आंधी-तूफान ने सरबेला पंचायत में भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा से जहां किसानों की गेहूं मक्का की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई है, वहीं कई घर भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गये हैं. अचानक आयी तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें गिरकर बर्बाद हो गयी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में सरबेला पंचायत की मुखिया सैय्यदा खातून ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर पीड़ित किसानों एवं प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि आंधी-तूफान के कारण पंचायत के कई गांवों में फसलें पूरी तरह नष्ट हो गयी हैं और कई लोगों के घरों की छत उड़ गयी या दीवारें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. मुखिया ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द से जल्द सर्वे कराया जाये और पीड़ितों को सरकारी सहायता प्रदान की जाये, ताकि उन्हें राहत मिल सके. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने की अपील की है. जिससे वे इस कठिन परिस्थिति से उबरा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >