मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की बढ़ने लगी परेशानी

मौसम का मिजाज बुधवार सुबह से ही बदलने लगा है. सुबह से ही बूंदा-बांदी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है.

सौरबाजार. मौसम का मिजाज बुधवार सुबह से ही बदलने लगा है. सुबह से ही बूंदा-बांदी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. किसान अपने खेतों में धान की लहलहाती फसल से खुश हैं कि अब धान पक कर तैयार है एवं कटनी की तैयारी की जा रही है. कुछ जगहों पर कटनी शुरू भी हो गयी है. ऐसे में बारिश होती है तो किसानों के मंसूबे पर पानी फिर जायेगा. क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हमलोगों ने महंगे दामों पर खाद, बीज, मजदूर एवं ट्रैक्टर की जुताई का प्रावधान करके धान की रोपाई की. पहले बारिश नहीं हुई तो मोटर एवं पंपिंग सेट से पटवन कर किसी तरह उसे बचाया. अब जब फसल पक कर तैयार हुई तो बारिश सब कुछ पर पानी फेर रही है. सरकार के साथ प्रकृति भी किसानों के साथ नाइंसाफी करने पर तुली हुई है. अभी बारिश होने से धान के फसल को तो नुकसान होगा ही. साथ ही रबी फसल की बुआई में भी देरी होगी एवं उपज प्रभावित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >