15 लोगों पर विद्युत उर्जा चोरी का मामला दर्ज

15 लोगों पर विद्युत उर्जा चोरी का मामला दर्ज

पतरघट. कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट ने विद्युत उर्जा चोरी के मामले में पतरघट पुलिस को आवेदन देकर 15 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया है. दिये आवेदन में कनीय विद्युत अभियंता स्वराज आंनद विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट ने कहा है कि विद्युत उर्जा चोरी की रोकथाम के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया. जिसमें उनके अलावा बंतोष कुमार सहायक अभियंता असैनिक सोनवर्षा, मानव बल अमर नारायण सिंह, बिट्टू कुमार ने छापेमारी के दौरान बथनाहा निवासी देवकी देवी, राजाराम तीनों भाई, रीता देवी, अनिता देवी, चंदेश्वरी राम, वकील राम, रंजू देवी, लत्तीपुर निवासी पिंटू यादव, मिथिलेश यादव, शंभु यादव, हरि किशोर यादव, बद्री यादव, पतरघट पंचायत स्थित वार्ड 7 के निवासी विजय कुमार पिता सियाराम साह के खिलाफ विद्युत उर्जा चोरी के मामलें में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >