सिमरी बख्तियारपुर में जदयू प्रखंड कार्यकारणी कमेटी की बैठक आयोजित सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगरगंज स्थित जदयू के नगर अध्यक्ष सुधीर सिंह के आवास पर मंगलवार को जदयू प्रखंड कार्यकारणी कमेटी सिमरी बख्तियारपुर की एक बैठक आहूत की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने की. इस मौके पर जिला संगठन के प्रभारी प्रदेश महासचिव भगवान चौधरी ने कहा कि हम लोगों के लिए गर्व का विषय है कि आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा नीतीश कुमार के युग में बिहार विकास के पथ पर बढ़ रहा है और उनके नेतृत्व में संगठन का कार्य कर रहे हैं. वे स्वतंत्र भारत के एक मात्र मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने राजनीति को समाज सुधार का जरिया बनाया. बिहार में शराबबंदी, दहेजबंदी, बाल विवाह उन्मूलन, कन्या शिशु सुरक्षा, जल जीवन हरियाली जैसे अभियान चल रहे हैं. समाज सुधार के इन अभियानों से बिहार ने देश के सामने अदभुत नजीर पेश किया है. उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार कहते हैं कि हम बिहार को उस ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं जहां से चाह कर भी कोई उसे नीचे नहीं ला सके. वहीं पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्ष के कार्यकाल में न्याय के साथ विकास को जमीन पर उतारा है. उन्होंने अनेक लाभकारी योजनाओं का सृजन किया है. जिसका सीधा लाभ वंचित वर्ग को मिल रहा है. ऐसे मुख्यमंत्री बिहार की आवश्यकता है. ताकि बिहार और ऊंचाई को छू सके. इसलिए उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम 2025 में एक बार फिर उनके नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लें. वहीं जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि 2025 में हमारा लक्ष्य 225 सीट जीतने का है और इसका सबसे बड़ा आधार है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का न्याय के साथ विकास का कार्य किया जाना. जदयू नेता ललन कुमार ने कहा कि आज समाज में शांति और सुरक्षा के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजी रोजगार, हर मामले में बिहार ने कीर्तिमान स्थापित किया है. इसलिए हम सभी आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से नीतीश कुमार को लायें. इस मौके पर जदयू के युवा जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव, मुरारी सिंह, सुधीर सिंह, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश सादा, शिव नारायण राय, अर्जुन पंडित, देवकी देवी, सुनील यादव, अकलू दास, रोबिन यादव, सुनील यादव सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
