मत्स्यगंधा मंदिर परिसर में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के मत्स्यगंधा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया.

सहरसा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के मत्स्यगंधा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर भारत के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प भी लिया. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगामनि देवी, नगर पूर्वी अध्यक्ष अभिनव सिंह, नगर पश्चिम अध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >