एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन, नेताओं ने जताई खुशी महिषी. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन के पुनर्गठन का कार्य जारी है. इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुबोध झा के संयोजन व पर्यवेक्षक चूड़ामणि की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बिपिन पासवान ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके अलावा किसी अन्य कार्यकर्ता ने दावेदारी प्रस्तुत नहीं की. एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण बिपिन पासवान को सर्वसम्मति से दूसरी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. निर्वाचन बैठक में वरिष्ठ नेता सलामत राईन, बबलू कुमार, गणेश चौपाल, सुमन कुमार राय, संजीत पासवान, रमेश साह, बिपिन रजक, वकील ठाकुर सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष बिपिन पासवान ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के सभी निर्देशों का पालन करना तथा संगठन को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. फोटो – सहरसा 18 – जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करते बिपिन पासवान.
बिपिन पासवान दूसरी बार रालोमो के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने
बिपिन पासवान दूसरी बार रालोमो के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने
