Bihar Accident: सहरसा में बोलेरो और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर, 2 की दर्दनाक मौत, 6 से ज्यादा लोग घायल

Bihar Accident: सहरसा जिले में सोमवार की देर रात बोलेरो और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर हुई. इस घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Bihar Accident: बिहार में एक और दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. सहरसा में बोलेरो और ट्रैक्टर की जबरदस्त हो गई, जिसके बाद मौके पर देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएचआई पर सबैला चौक से पश्चिम बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में परिहारपुर मोड़ के पास सोमवार देर रात को घटित हुई है.

2 लोगों की मौत जबकि 6 से ज्यादा घायल

जानकारी के अनुसार, मधेपुरा की ओर से आ रही एक बोलेरो परिहारपुर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर से टकरा गई. जिसमें बोलेरो चालक की मौके पर मौत हो गई. उसकी पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी हरी कुमार साह (25 वर्ष) के रूप में हुई. जबकि महिला, बच्चा समेत 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को बैजनाथपुर स्थित लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां, उनका इलाज शुरू किया गया. हालांकि, इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी एक महिला ने भी देर-रात तक दम तोड़ दिया.

घायलों में सभी बच्चे शामिल

मृतक महिला की पहचान लगमा गांव के ही रूपा देवी के रूप में हुई है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा बाकी सभी जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सहरसा के दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है. जहां, सभी जख्मियों का इलाज चल रहा है. जख्मी में 6 बच्चे शामिल हैं. सभी बच्चे की उम्र लगभग 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि, मृतक और जख्मी सभी लोग सावन की दूसरी सोमवारी के दिन लगमा से सिंहेश्वर स्थान पूजा कर वापस लौट रहे थे.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

वहीं, दूसरी तरफ बैजनाथपुर थाना पुलिस ने घटना में शामिल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: बिहार के 5 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में तेज हवा के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >