सच्चे मन से जलाभिषेक करने से बाबा जालंधर करते हैं मनोकामना पूर्ण

सच्चे मन से जलाभिषेक करने से बाबा जालंधर करते हैं मनोकामना पूर्ण

सहजनाथ शिव मंदिर में लगा तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला संपन्न सौरबाजार . महाशिवरात्रि के मोके पर खजुरी पंचायत कार्यालय परिसर स्थित सहजनाथ शिव मंदिर प्रांगण में लगा तीन दिवसीय मेला मंगलवार को संपन्न हो गया. इस मौके पर तीन दिनों तक रामधुनी अष्टयाम में विभिन्न जगहों से आये कलाकारों ने रामधुनी के साथ-साथ भगवान राम और कृष्ण की लीला को नाटक के माध्यम से दिखाया गया. मेला में मीना बाजार, डिजनीलैंड झूला समेत मनोरंजन के अन्य साधन जुटाये गये थे. आयोजन समिति से जुड़े स्थानीय सरपंच श्रवण पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर का पुराना इतिहास है. स्वयं भू अंकुरित यह शिवलिंग बाबा जालंधर के नाम से जाना जाता है. सावन भर यहां कवरियां और डाक बम की भीड़ रहती है. साथ ही भादव मास के रविवार को भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ लगती है और शिवरात्रि में प्रत्येक वर्ष मेला का आयोजन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से जलाभिषेक करने से बाबा जालंधर भक्तों को उनके कर्मों के अनुसार मनोकामना पूरी करते हैं. खजुरी पंचायत समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों का आस्था इस मंदिर से जुड़ा हुआ है. मेला के सफल आयोजन में सभी ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >