समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता धमकी से डरने वाले नहीं : छत्रपति यादव

समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता धमकी से डरने वाले नहीं : छत्रपति यादव

सहरसा . परिसदन में मंगलवार को पूर्व विधायक खगड़िया छत्रपति यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की. उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस बचाओ अभियान के तहत 17 मार्च को पटना में महासम्मेलन आयोजित किया जायेगा. इसकी तैयारी के लिए नेतागण जिलेवार जनसंपर्क कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एवं बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू जिलेवार कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारियों को धमकी देकर भय पैदा करने की साजिश कर रहे हैं. समर्पित कांग्रेस स्वयं निर्णय करें. उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस अभी संक्रमणकाल से गुजर रहा है. सच यह है कि राहुल गांधी के अथक प्रयास के बावजूद आज बिहार कांग्रेस सबसे निचले पायदान पर है. इसके लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, वह आज भी बिहार कांग्रेस के सिरमौर बने हैं. सच्चे एवं समर्पित कांग्रेसी हाशिये पर हैं. अनिश्चितता एवं अस्थिरता का माहौल बना है. नागेंद्र पासवान विकल ने अपील की है कि समर्पित कांग्रेस परिवार एक बार भयमुक्त होकर एकजुटता के साथ 17 मार्च को पटना पहुंच कर बिहार कांग्रेस बचाओ अभियान महासम्मेलन सफल बनायें. जिससे आने वाली पीढी का उज्जवल भविष्य हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >