बंगाली बाजार रेल ओवरब्रिज निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त से शुरू होगा सुपर-स्ट्रक्चर का काम

सहरसा में बंगाली बाजार रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. पुल निर्माण निगम ने निर्धारित समय से एक साल पहले परियोजना पूरी करने के लक्ष्य के साथ काम शुरू कर दिया है. अगस्त से सुपर-स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य शुरू होगा.

Saharsa ROB Update: सहरसा में बंगाली बाजार रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है. जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा निर्धारित समय से एक वर्ष पहले परियोजना पूरी करने के लक्ष्य के अनुरूप पुल निर्माण निगम ने निर्माण कार्य में तेजी ला दी है. कुछ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबित रहने के बावजूद वैकल्पिक योजना के तहत अन्य हिस्सों में निर्माण जारी है.

पूरब बाजार की ओर तेजी से बन रहा सब-स्ट्रक्चर

मनोहर उच्च विद्यालय के समीप दूसरे और तीसरे पाये पर सब-स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा हो चुका है. चौथे पाये पर हेमर हेड (सब-स्ट्रक्चर) का निर्माण तेजी से चल रहा है. विभाग का लक्ष्य इस माह के अंत तक चार पायों पर सब-स्ट्रक्चर तैयार कर लेने का है.

भूमि अधिग्रहण की वजह से आई तकनीकी बाधा

Saharsa ROB Update: पुल निर्माण निगम के सहायक अभियंता बबलू कुमार ने बताया कि पूरब बाजार की ओर कुल सात पाये बनाए जाने हैं. इनमें पहले पाये पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण फिलहाल कार्य शुरू नहीं हो सका है. हालांकि परियोजना की गति बनाए रखने के लिए दूसरे पाये से निर्माण कार्य जारी रखा गया है.

अगस्त से शुरू होगा सुपर-स्ट्रक्चर निर्माण

विभाग के अनुसार अगस्त माह से पूरब बाजार की ओर सुपर-स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा. साथ ही डीबी रोड और दहलान चौक की ओर सब-स्ट्रक्चर निर्माण का कार्य भी समानांतर रूप से जारी रहेगा. एक पाये पर सब-स्ट्रक्चर तैयार करने में लगभग 15 दिन का समय लग रहा है.

शंकर चौक पर बन रही रोटरी

शंकर चौक पर प्रस्तावित रोटरी निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है. यहां पांच पायों का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए 20 पाइल तैयार किए जाएंगे. विभाग का लक्ष्य अगले महीने तक यहां पायों का निर्माण पूरा करने का है.

बॉल बेयरिंग डिजाइन की स्वीकृति का इंतजार

सब-स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद गर्डर चढ़ाने के लिए बॉल बेयरिंग लगाए जाएंगे. फिलहाल इसके डिजाइन को अंतिम स्वीकृति मिलनी बाकी है. स्वीकृति मिलते ही गर्डर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

भूमि अधिग्रहण अंतिम चरण में

Saharsa ROB Update: जिला प्रशासन के अनुसार ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. आवश्यक राशि उपलब्ध करा दी गई है और भवन निर्माण विभाग अधिग्रहित भवनों की मापी कर रहा है. मापी पूरी होने के बाद संबंधित लोगों को मुआवजा देकर भूमि खाली कराई जाएगी, जिससे निर्माण कार्य को और गति मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinay kumar mishra

Published by: Pintu Pranav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >