बीडीओ ने नाबालिग लड़की की शादी रूकवायी

बीडीओ ने नाबालिग लड़की की शादी रूकवायी

नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराने की मिली थी सूचना सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव वार्ड नंबर 7 में बीडीओ ने एक नाबालिग लड़की की शादी रूकवा दी. दरअसल बीडीओ रोहित कुमार साह को किसी व्यक्ति ने दूरभाष पर नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराने की सूचना दी. सूचना पाते ही बीडीओ बिहरा पुलिस को साथ लेकर विशनपुर गांव चंद्रकुमार पासवान के घर पहुंचे और उसकी नाबालिग पुत्री आरती कुमारी की शादी रोक दी. बीडीओ ने ग्रामीण पंचों को बुलाकर एक पंचनामा तैयार किया और सरपंच सपना कुमारी, वार्ड सदस्य जवाहर पासवान, ग्रामीण दिनेश कुमार दिनकर, कृष्णदेव यादव, जयनारायण यादव, रामदेव पासवान, संजीव कुमार सुमन सहित अन्य के सामने पंचनामा तैयार किया. जिसमें लड़की की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में नहीं करने का एग्रीमेंट कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >