आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

सोनवर्षाराज . आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में चल रहे अभियान का शुक्रवार को बीडीओ अरविंद कुमार ने जायजा लिया. इस दौरान जनवितरण प्रणाली दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बना रहे भीएलई को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि योग्य लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आगामी 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जायेगा. जिसको लेकर क्षेत्र के विभिन्न जनवितरण प्रणाली दुकानों पर भीएलई के माध्यम से योग्य लाभुकों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है. साथ ही इसके लिए प्रखंड स्तरीय कई विभागों के पदाधिकारी व कर्मियों में आपूर्ति विभाग, आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, शिक्षा विभाग, जीविका के माध्यम से समन्वय स्थापित कर आमजनों को जागरूक किया जा रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दिये गए आवश्यक दिशा निर्देशों के पालन में कोताही बरते जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >