दरवाजे पर लगी ट्रैक्टर से बैटरी की चोरी

दरवाजे पर लगी ट्रैक्टर से बैटरी की चोरी

बनमा ईटहरी . थाना क्षेत्र के सुगमा गांव से एक किसान के दरवाजे पर लगी ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़ित किसान सुगमा के वार्ड 5 निवासी कृष्णानंद सिंह थाने में आवेदन देकर बैटरी बरामदी की गुहार लगायी है. पीड़ित ने बताया कि हर रोज कृषि का कार्य कर ट्रैक्टर को दरवाजे पर बने गैराज में रख देते थे, लेकिन गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा गैराज का ताला तोड़कर और बैटरी बॉक्स को तोड़कर बैटरी चोरी कर ली गयी. शुक्रवार की सुबह जब घर के दरवाजे पर आया तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने के बाद देखा कि बैटरी बॉक्स टूट कर जमीन पर गिरा हुआ है. वहीं लोहे की एक हथौड़ी भी जमीन पर गिरी थी. जो कि उसी ट्रैक्टर के बॉक्स को तोड़कर निकाला गया था. अब पीड़ित को यह डर सताने लगा है कि आगे कुछ और ना चोरी हो जाये. इस बाबत थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार साहनी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >