बीएनसीसी की टीम ने छह विकेट से की रोमांचक जीत दर्ज

BNCC team registered a thrilling win by six wickets

सहरसा . कोसी कॉलोनी लीग का दूसरा संस्करण फाइनल मैच कोसी कॉलोनी 11 बनाम बीएनसीसी 11 के बीच कॉलोनी ग्राउंड में खेला गया. कोसी कॉलोनी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया व 15 ओवर में छह विकेट खोकर 208 रनों का लक्ष्य दिया. वही बीएनसीसी की टीम ने छह विकेट से 13.5 ओवर मे रोमांचक जीत दर्ज कर ली. मैन ऑफ द मैच सन्नी सिंह रहे. जिन्होंने मात्र 28 गेंद में 60 रन की पारी खेली. वहीं तीन ओवर में 44 रन देखकर दो विकेट झटके. टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज मनीष झा रहे. जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 177 रन बनाया एवं छह विकेट हासिल किया. प्रतीक छह विकेट लेकर पूरे टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में अंकित बिट्टू, गगन, अंशु, शुभम, सक्षम, बाबुल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अहम योगदान दिया. वहीं टीम के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी बाबू झा, सोनू, अनिस, रोहित ने सहयोग किया. पुरस्कार वितरण समारोह में वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद राजेश कुमार सिंह ने खिलाडियो को सन्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >