आठ महीने से वेतन बकाया को लेकर सीएससी टू की आशा ने किया विरोध प्रदर्शन
दवाई उठाव पर लगायी रोक
सहरसा. पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिलने को लेकर हटिया गाछी सीएससी टू की आशा कार्यकर्ताओं ने वेतन देने की मांग को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही उन्होंने सीएससी से दवाई उठाव को रोक दिया. आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विभाग द्वारा जो भी काम दिया जाता है, उसे वे सभी निष्ठा से पूरा करती हैं. जो भी काम दिया जाता है, उसे पूरा करने के लिए दिन मेहनत करती हैं. इसके बावजूद मजदूरी नहीं मिलने से परिवार चलाना कठिन हो गया है. उन्होंने कहा कि एएनसी, डिलवरी, टीकाकरण सहित अन्य कार्य वे सभी करती हैं. लेकिन इसका भी भुगतान पिछले आठ महीने से नहीं किया गया है. जिसके विरोध में उन्होंने दवाई उठाव को रोक दिया है. आगे अनिश्चित कालीन हड़ताल भी करेंगी. मौके पर पिंकी कुमारी, प्रितेश नंदिनी, रूही परवीन, रीता देवी, मीरा देवी, रीभा शर्मा, कुंदन कुमारी, पिंकी देवी, आकांक्षा दीक्षित, आशा देवी, अंजनी कुमारी, विभा भारती, रेखा देवी, रानी देवी, सिंधु कुमारी, पूनम देवी, कुमारी अनिता, सीता देवी, गुड़िया कुमारी, ममता देवी, नीलम देवी, सरिता देवी सहित अन्य मौजूद थी.
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.