भतीजा के गुमशुदगी को लेकर दिया आवेदन

भतीजा के गुमशुदगी को लेकर दिया आवेदन

सहरसा . जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के लालगंज वार्ड 12 निवासी मनीष कुमार मिश्रा ने अपने 35 वर्षीय भतीजा अंकुर अयाची उर्फ चिंटू मिश्रा के गुमशुदगी को लेकर स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि पिछले 26 मार्च के दोपहर बाद से गुमशुदा हो गया है. इस संबंध में काफी खोज करने के बावजूद भी अब तक नहीं मिल सका है. उन्होंने कहा कि उनका भतीजा अंकुर अयाची उर्फ़ चिंटू मिश्रा मानसिक रूप से अस्वस्थ है. उन्होंने सकुशल बारामदगी की गुहार लगायी है. साथ ही इस संबंध में किसी को भी जानकारी मिलने पर सूचित करने का आग्रह किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >