शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील

थाना परिसर में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर नवनिर्मित थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

बनमा ईटहरी. थाना परिसर में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर नवनिर्मित थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में क्षेत्र के आम नागरिक, गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए. थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि रामनवमी जैसे धार्मिक आयोजनों में आपसी भाईचारा बनाए रखना जरूरी है. जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों का पालन करने, डीजे व ध्वनि पर नियंत्रण रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की सलाह दी गयी. बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जायेगा. इस मौके पर पूर्व प्रमुख रमेश चंद्रा यादव, सत्यनारायण यादव, पवन यादव, प्रेम कुमार, जमील आफताब, विजय सिंह, दिलीप सिंह, शब्बर फरीदी, अनिल यादव, मो. सलाम, तमीज उद्दीन, दिनेश यादव, हरिशंकर सिंह,अबुल फरह शालजी, प्रभाष भगत, सोहन सिंह, पप्पू कुमार, मनोज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >