बाढ़ सुरक्षा को लेकर जिले में 24 स्थलों पर कराया गया कटाव रोधी कार्य

बाढ़ सुरक्षा को लेकर जिले में 24 स्थलों पर कराया गया कटाव रोधी कार्य

सहरसा . राज्य जल संसाधन विभाग संभावित बाढ़ के खतरों को ध्यान में रखते राज्य के संवेदनशील इलाकों में निरंतर सतर्कता एवं पूर्व तैयारियों के साथ कार्य कर रहा है. इसी क्रम में सहरसा जिले के विभिन्न तटवर्ती क्षेत्रों में कुल 24 स्थलों पर कटाव रोधी एवं तटबंध सुरक्षा कार्य सक्रिय रूप से संपन्न कराया गया है. इन कार्यों में पश्चिमी कोसी तटबंध पर घोघरडीहा के नीचे स्थित किलोमीटर 48.397 पर स्पर व अपस्ट्रीम लूप के पास संरचना सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है. इसके अतिरिक्त पूर्वी कोसी तटबंध पर स्पर की मरम्मत की गयी है. इसी तटबंध पर कटाव रोधी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है. साथ ही पुराने तटबंध के कट एंड पॉइंट की मरम्मत कर सुरक्षा सुनिश्चित की गयी है. इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी तटबंधों की मजबूती के लिए आवश्यक कार्य कराये गये हैं. जिससे बाढ़ के समय जन-जीवन एवं खेती योग्य भूमि को संभावित नुकसान से सुरक्षित रखा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >