ई रिक्शा चालक से मारपीट कर वाहन छीनने का आरोप

ई रिक्शा चालक से मारपीट कर वाहन छीनने का आरोप

स्कॉर्पियो सवारों पर मारपीट कर ई-रिक्शा लेकर फरार होने का आरोप पीड़ित का सदर अस्पताल में इलाज जारी सहरसा. शहर में एक ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर उसका ई रिक्शा छीन लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित अरुण कुमार दास ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिए गये आवेदन में बेंगहा वार्ड संख्या 10 निवासी अरुण कुमार दास ने बताया है कि वह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. रविवार की शाम करीब पांच बजे वह कचहरी ढाला से ई रिक्शा लेकर थाना चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कृष्ण कन्हैया होटल के पास पीछे से आ रही काले रंग की एक स्कॉर्पियो ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. पीड़ित के अनुसार टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक व उसके साथ मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपित उनका ई-रिक्शा छीनकर फरार हो गये. घटना के बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. पीड़ित का दावा है कि स्थानीय लोगों ने भी स्कॉर्पियो चालक की गलती बतायी. आवेदन में पीड़ित ने स्कॉर्पियो का नंबर भी उपलब्ध कराया है तथा मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने और ई रिक्शा बरामद कराने की मांग की है. घटना के बाद पीड़ित एवं उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है. घायल अरुण कुमार दास का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak kumar

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >