9 लाख 14 हजार रुपये गबन मामले में फरार अभियुक्त लखीसराय से गिरफ्तार

फरार अभियुक्त लखीसराय से गिरफ्तार

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने निजी फाइनेंस कंपनी का 9 लाख 14 हजार रुपये गबन मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि स्पंदना स्फूर्ति फिनांसियल लिमिटेड कंपनी के क्लस्टर मैनेजर पिंटू कुमार खानी द्वारा बीते वर्ष दिसंबर माह में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें कंपनी के सोनवर्षाराज शाखा के मैनेजर लखीसराय जिले के बड़हैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी सूरज कुमार पर कंपनी के दो माह के कलेक्शन का 9 लाख 14 हजार रुपये लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाया था. उक्त मामले में नामजद अभियुक्त फरार चल रहा था. जिसे लखीसराय जिले के कवैया थाना अंतर्गत पंजाबी मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >