आरण की बेटी पूजा का नेशनल कबड्डी में हुआ चयन

आरण की बेटी पूजा का नेशनल कबड्डी में हुआ चयन

सहरसा . जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के आरण गांव की बेटी पूजा कुमारी नेशनल खेलेगी. जानकारी देते जिला कबड्डी संघ सचिव आशीष रंजन सिंह ने बताया कि 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बिहार के बोधगया जिले में 27 से 30 मार्च तक आयोजित हो रहा है. अध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी साझा करते कहा कि इसमें भारत के कई राज्यों की टीम भाग ले रही है. जिसमें बिहार की ओर से पूजा कुमारी माता निर्मल साधना, पिता सुरेंद्र यादव ग्राम आरण का चयन बिहार राज्य कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने किया है. जानकारी देते उपाध्यक्ष डॉ आरके रवि, पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि यह गर्व की बात है एक वर्ष में सहरसा जिले से एक बालक व आज एक बालिका का चयन नेशनल टीम में हुआ है. जिला कबड्डी संघ एवं खिलाड़ी पूजा व उसके माता पिता को विधान पार्षद कोसी प्रमंडल डॉ अजय कुमार सिंह, सदर विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन, महापौर बैन प्रिया, उप महापौर गुड्डू हयात, हॉकी संघ सचिव सुनील झा, निगम पार्षद राजेश कुमार सिंह, फिरोज आलम, प्रतिमा सिन्हा, अंजय यादव, रामचंद्र रजक, विनय ठाकुर, प्रतिनिधि सिंको सिन्हा, ताबिश मेहर, दीपक सिंह, मो तारीक खान, मो कौशर, दुर्गा कांत झा, संतोष भगत, शंभू साह, कैलाश साह, समाज सेवी सुनील झा, तुषार कात्यायन सहित कई खिलाड़ियों ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >