सौरबाजार . ऑटो से सहरसा जा रही एक महिला की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी है. घटना सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर चौक पर फ्लाईओवरब्रिज के पास मंगलवार दोपहर में घटित हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सौरबाजार थाना क्षेत्र के राजबंधा गांव निवासी दिनेश चौधरी के 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी एक ऑटो में सवार होकर सहरसा की ओर किसी कार्य को लेकर जा रही थी. इसी दौरान बैजनाथपुर चौक पर बने अंदरपास ब्रिज के निकट सड़क पर गड्ढे रहने के कारण महिला ऑटो से नीचे गिर गयही. जिसे पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बैजनाथपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है. जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
सहरसा जा रही महिला की सड़क दुघर्टना में मौत
सहरसा जा रही महिला की सड़क दुघर्टना में मौत
