चूल्हे की निकली चिंगारी से लगी आग, घर सहित सारा सामान खाक

चूल्हे की निकली चिंगारी से लगी आग, घर सहित सारा सामान खाक

पतरघट. क्षेत्र के विशनपुर पंचायत स्थित कपसिया बस्ती वार्ड 14 नवटोलिया में गुरुवार की शाम चूल्हे की निकली चिंगारी से आग लगने से एक घर सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया. आग की भयावहता को देख ग्रामीणों तथा परिजनों के सामूहिक प्रयास से लगी आग पर काबू पाकर अन्य घरों को जलने से बचाया गया. पीड़ित गृहस्वामी अमरीका देवी पति सुरेंद्र यादव ने बताया कि वह चूल्हे पर खाना बना रही थी कि उसी दौरान चूल्हे की निकली चिंगारी से घर में आग लग गयी. जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक उनके घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. उन्होंने बताया कि आग लगने से लगभग 50 हजार से ज्यादा की क्षति हुई है. आग लगने की सूचना पर सीओ राकेश कुमार ने तत्काल पीड़ित गृहस्वामी को अपने स्तर से प्लास्टिक उपलब्ध करवाते हुए हरसंभव सरकारी स्तर से सहयोग दिलवाने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >