मत्स्यगंधा झील में अनियंत्रित होकर गिरा चार चक्का वाहन, बचे सवार सभी चार युवक

मत्स्यगंधा झील में अनियंत्रित होकर गिरा चार चक्का वाहन

सहरसा . मत्स्यगंधा झील में अनियंत्रित होकर एक चार चक्का वाहन मारुति ऑल्टो गुरुवार की संध्या गिर गयी. इसमें सवार चार लोग बाल बाल बच गये. मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले से चार युवक जिला मुख्यालय में अपने बहनोई के यहां आये थे. जहां से वे मारूति ऑल्टो बीआर 06 सीएच 8848 से मत्स्यगंधा झील की ओर जा रहे थे. अचानक वाहन अनियंत्रित होकर झील में नौका विहार के लिए बनी बैरिकेटिंग को तोड़ते झील में चली गयी. संयोग रहा कि नौका विहार के लिए झील में गाड़े गये बांस से टकराकर वाहन बंद हो गया. वाहन में सवार सभी चार युवक ने किसी तरह पानी में कूदकर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गये एवं सभी चारों युवकों को बाहर निकाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >