चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, दो फूस के घर जलकर राख

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, दो फूस के घर जलकर राख

हजारों की संपत्ति नष्ट सलखुआ . प्रखंड अंतर्गत हरेबा पंचायत के खोजराहा गांव में सोमवार दोपहर बाद चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो फूस के घर जलकर राख हो गए. इस अगलगी की घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई. मिली जानकारी के अनुसार हरेबा पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित खोजराहा गांव में अचानक एक घर में चूल्हे से निकली चिंगारी ने फूस के घर को अपनी चपेट में ले लिया. तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते पास के दूसरे फूस के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों घर धू-धू कर जलने लगे.घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई. ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे.अगलगी की इस घटना में हरेबा पंचायत के वार्ड संख्या 16 निवासी पलट यादव और सतीश यादव का फूस का घर जल गया. आग की लपटों में घर में रखा कपड़ा, अनाज, फर्नीचर, जरूरी कागजात सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया.घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट उत्पन्न हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >