चोरी का सरिया सहित एक खरीदार गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के मनोरी गांव स्थित एनएचएआई स्टोर से बीते करीब छह माह से सरिया चोरी मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर आठ क्विंटल सरिया बरामद करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के मनोरी गांव स्थित एनएचएआई स्टोर से बीते करीब छह माह से सरिया चोरी मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर आठ क्विंटल सरिया बरामद करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य करा रहे कंपनी के स्टोर से बीते करीब छह माह से अज्ञात चोरों द्वारा सरिया चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. जिसकी लिखित शिकायत मिलने पर तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गयी. छापेमारी में चोरी का 86 पीस सरिया बरामद करते जब्त किया गया, जबकि इस मामले में चोरी का सरिया खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. मामले में अन्य के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. फोटो – सहरसा 12- थाने में जब्त सरिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >