54 करोड़ 54 लाख 20 हजार दो सौ नब्बे रुपए का बजट हुआ पारित

54 करोड़ 54 लाख 20 हजार दो सौ नब्बे रुपए का बजट हुआ पारित

नगर पंचायत कार्यालय में हुई आम बोर्ड की विशेष बैठक सोनवर्षाराज . नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को आम बोर्ड की विशेष बैठक में नगर पंचायत के विकास को लेकर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 54 करोड़ 54 लाख 20 हजार दो सौ नब्बे रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुमन सौरभ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आम बोर्ड की विशेष बैठक के बजट में सड़क एवं नाला के लिए 8 करोड़ 35 लाख, जलापूर्ति प्रणाली के लिए 2 करोड़ 86 लाख, स्ट्रीट लाइट के लिए 65 लाख, सार्वजनिक व डीलक्स शौचालय के लिए 1 करोड़ 30 लाख, सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख, वेंडर जॉन के लिए 50 लाख, मशीनरी व वाहन के लिए 3 करोड़ 34 लाख खर्च किए जाने का बजट पारित किया गया. इसके अलावा शहरी गरीबों के लिए बुनियादी सेवा के लिए उपलब्ध राशि का 26.73 प्रतिशत राशि अर्थात 14 करोड़ 57 लाख 80 हजार रुपये खर्च किया जायेगा. बैठक में नपं क्षेत्र अंतर्गत होल्डिंग टैक्स का निर्धारण, सीसीटीवी कैमरा लगाने पर चर्चा व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिये जाने पर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य पार्षद मनीष कुमार, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह, वार्ड पार्षद मनोज रजक, लल्लू साह, मोहन विश्वास, राजकुमार रजक, गुड्डू साह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो इब्राहिम, डिंपल विश्वास, पप्पू अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >