दूसरे दिन चेकिंग में फिर से 9 गिरफ्तार

दूसरे दिन चेकिंग में फिर से 9 गिरफ्तार

सहरसा . दूसरे दिन भी सहरसा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग अभियान जारी रहा. मंगलवार को जानकी एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें रिजर्व कंपार्टमेंट में अनधिकृत रूप से सफर करते 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया. रेलवे एक्ट अधिनियम के तहत सभी पर कार्रवाई की गयी. यह स्पेशल अभियान सहरसा पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार यादव की निर्देशन में चलाया गया. रेलवे सुरक्षा बल सहरसा के सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह चेकिंग अभियान खबर लिखे जाने तक जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >